संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

पूर्व की घटनाः दिनांक 01.03.2024 को आवेदक अनिल कुमार पुत्र श्री शिवनरायन निवासी मोहल्ला चिवटही थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ के मोबाइल पर व्वाट्सप के माध्यम से मोबिल आयल बिक्री करने हेतु कॉल आया जिसपर आवेदक द्वारा कुल 32,000/- रूपये का मोबिल आयल आर्डर किया गया किन्तु रूपये भेजने के पश्चात न तो पार्सेल आया और ना ही आवेदक का आर्डर किया गया मोबिल आयल। आवेदक इस बात से हैरान परेशान होकर थाना हाजा उपस्थित आया जिसपर *कम्प्यूटर ऑपरेटर मेहताब आलम* द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन की वेबसाइट (cybercrime.gov.in) पर आवेदक का विवरण रजिस्टर कर फ्रॉड करने वाले व्यक्ति के खाते को सिज कराया गया।
रूपया वापसी का विवरणःआवेदक अनिल कुमार पुत्र श्री शिवनरायन निवासी मोहल्ला चिवटही थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ के फ्रॉड हुए रूपयों के सम्बन्ध मे थाना मुबारकपुर की साइबर टीम प्रभारी निरीक्षक श्री निहार नन्दन कुमार के निर्देशन मे कम्प्यूटर ऑपरेटर मेहताब आलम द्वारा बैंक व साइबर सेल की मदद से जाँचोंपरान्त दिनांक 05.07.2024 को आवेदक अनिल कुमार का फ्रॉड हुए कुल 32000/- रूपया (100%) आवेदक के खाते मे वापस कराया गया है। आवेदक अपना फ्रॉड के माध्यम से कटा हुआ रूपया वापस पाकर पुलिस का आभार व्यक्ति किया है। जिसकी फोटो/विडियो संलग्न किया जा रहा है।
पुलिस टीम
मेहताब आलम कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
म0का0 दीक्षा मिश्रा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ

प्रभारी निरीक्षक थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *