संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

घोसी।स्थानीय नगर के बड़ागांव इमामबाड़ा के समीप अवैध रुप से रेलवे को पार कर रहे सामयिक अमीन एवं उसकी पुत्री की दोहरीघाट इंदरा ट्रेन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस उपजिलाधिकारी आनंद कन्नौजिया की उपस्थिति में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

घोसी नगर के बड़ागांव नीमतले शिया मोहल्ले निवासी एवं सामयिक अमीन 55वर्षीय फैजुल हसन पुत्र जायर हसन (पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक बार एसोशिेशन मऊ के अध्यक्ष समसुल हसन के भाई) सोमवार को कान से कम सुनाई देने के कारण दवा लेने गये थे।दवा लेकर अपनी 20 वर्षीया पुत्री सना परवीन के साथ सोमवार की दोपहर 12:20 बजे जैसे ही बड़ागांव इमामबाड़ा के समाने ही रेलवे प्रशासन द्वारा बैरैकेटिंग के बाद भी अवैध रुप से शार्ट कट में पार कर रहे थे कि इंदरा की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गये और घायल हो गये।पिता को घायल होता देख पुत्री सना परवीन स्वयं को रोक नहीं सकी और पिता को बचाने के लिए दौड़ पड़ी ।जिससे दोनों ही गंभीर रुप से घायल हो गये और घटना स्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस उपजिलाधिकारी आनंद कन्नौजिया,सीओ दिनेशदत्त मिश्र, नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा आदि की उपस्थित में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मृतक की दो लड़कियाँ ही थी।जिसमें एक की साथ में ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *