संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी
मुबारकपुर। आजमगढ।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असाउर निवासी की रविवार को रात में रिश्तेदार के वहां शादी में जाते समय म ऊ जनपद के रानीपुर थाना के विनोदपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट आकर मौत हो गयी।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असाउर निवासी दीन दयाल 25वर्ष पुत्र प्रियतम रविवार को सायं म ऊ जनपद के. रानिपुर थाना क्षेत्र के विनोदपुर गांव पहुंच कर रास्ता पूछ रहा था कि ट्रैक्टर ने चपेट मे आग्या और मौत हो गई। मृतक दीनदयाल अविवाहित था। तीन बहन एक भा ई मे सबसे छोटा था। मृतक का शव कब्जा मे लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव घर पहुंचने के बाद देखने वालों की भीड़ लग गई वहीं पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है अपने घर का भरण पोषण करने के लिए वेल्डिंग का काम कर कर अपना परिवार चलता था अब उनके परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो उनके घर का भरण पोषण करें
