संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

कोपागंज मऊ। जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर धन हड़पने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को बबलू कुमार पुत्र श्री सीताराम निवासी जमदरा थाना हलधरपुर ने पुलिस को लिखित प्राथना पत्र दिया । पुलिस को दिए गए प्राथना पत्र में बताया कि जमीन के खरीदने के लिए मनीष राजभर पुत्र रामशब्द रईसा थाना कोपागंज को 15 जनवरी 2023 को कीमत तय होने के बाद तीन लाख साठ हजार नगद रूपए दे दिया। लेकिन बाद में मनीष द्वारा जमीन को महंगा बताया गया, कहा गया कि अपना पैसा ले लिजिए और काम होगा तो बताइएग मैं नौकरी दिलाने का भी काम करता हूँ। मेरा अलीगढ़ में उपजिलाधिकारी के पद पर चयन हुआ है। तथा मेरी पत्नी शीला राजभर का हाईकार्ट लखनऊ में रजिस्ट्रार के पद पर चयन हुआ है। तथा मेरा भाई अमित राजभर का यू०पी० पी०सी०एस० में चयन हुआ है एवं साले प्रमोद राजभर का बिहार पी०सी०एस० में चयन हुआ है। पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया पीड़ित ने बताया कि उपरोक्त व्यक्ति द्वारा कई लोगो का चयन सम्बन्धी प्रमाण पत्र दिखाकर और जान पहचान सचिवालय एवं देश के बड़े अधिकारियों से होने का दावा करते हुए उसको भी लेखपाल में चयन करवा देने का कहा। प्रार्थी कोज बर्गलाकर 19 लाख रू० ऐठ लिये एवं प्रार्थी को फर्जी कूटरचित वैरिफिकेशन लेटर भी दे दिये परन्तु लेखपाल भर्ती का फाइनल रिजल्ट में प्रार्थी का नाम नहीं आया तो प्रार्थी आवाक हो गया और भागे भागे मनीष के पर पहुंचा तथा शिकायत किया और अपने पैसे का मांग किया तो उक्त आरोपी ने आज कल कहकर टाल मटोल करता रहा। प्रार्थी बीते मार्च महीने में उसके घर जाकर अपने पैसे की मांग किया तो मनीष राजभर, शीला पत्नी मनीष राजभर, अमित राजभर (माई), प्रमोद राजमर (शाला) उग्र हो गये और प्रार्थी को एकराय होकर चमारिया सियारिया जाति सूचक शब्दो एवं भददी भददी गाली गुप्ता देने लगा। प्रार्थी के मना करने पर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर धक्का देकर भगा दिया। बहरहाल तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *