एडिटर अमित गौतम 

पुरानी रंजिश में घटना को बदमाशों ने दिया अंजाम।

आजमगढ़, शहर कोतवाली के बवाली मोड़ के पास शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर युवक को घायल कर दिया। घटना के बाद हमलवार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलबाज बहादुर निवासी 32 वर्षीय दिप्ती साहनी का उसके पड़ोसी से पुरानी रंजिश चल रही है। दिप्ती साहनी शुक्रवार की शाम पैदल बाजार सामान लेने जा रहा था। बवाली मोड़ के पास पहुंचा था की इस दौरान एक बाइक सवार दो लोग आए। दिप्ती साहनी से विवाद करने लगे और दोनो में हाथा पाई होने लगी। इस दौरान हमलावरों ने तमंचा से दिप्ती साहनी को गोली मारने के लिए तमंचा निकाला दीप्ति ने तमंचा को पकड़ लिया जिससे बांए हाथ में गोली लगी वह लहू लुहान होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली मारने की पूरी घटना पास में लगे सीसीटवी फुटेज में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलार के पिता बलराम साहनी की एक साल पूर्व लाठी डंडा से पीट कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें घायल और उसके भाई आरोपी थे। दो माह पूर्व घायल जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। उसी रंजिश में बलराम के पुत्रो ने घटना को अंजाम दिया है। कोतवाल शशि मौली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावारो की तलास में पुलिस की टीम लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *