संवाददाता निखिल कुमार
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन शाखा आजमगढ का द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन शनिवार को मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ के रैन बसेरा सभागार में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। हालांकि सर्वसम्मति बनने से पहले कई बार हंगामा की भी स्थिति बनी। नोंक झोंक भी हुई लेकिन संगठन की एकजुटता व ताकतवर बनाए रखने के लिए सर्वसम्मति से ही चुनाव का सभी ने फैसला अंत में लिया। जिसमें अध्यक्ष के पद पर रणविजय सिंह चुने गए। रणविजय महिला जिला अस्पताल आजमगढ़ में कार्यरत हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अशोक कुमार भारती चुने गए। अशोक एडिशनल पीएचसी चक्रपानपुर पर कार्यरत हैं। उपाध्यक्ष के पद पर अनिल चौधरी, संयुक्त मंत्री के पद पर दिलीप कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष के पद पर महेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री के पद पर ऋषि देव मौर्या चुने गए। ऋषि देव मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में कार्यरत हैं। संगठन मंत्री दिनेश कुमार, ऑडिटर के पद पर रामसूरत को सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सर्वसम्मति से विजयी बनाया। चुनाव अधिकारी पी.एन. सिंह जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, चुनाव पर्यवेक्षक मलेय पांडे, सह चुनाव अधिकारी विवेक सिंह एवं वाराणसी से आए हुए जितेंद्र यादव की देखरेख में चुनाव को संपन्न कराया गया।
जिले के कोने-कोने से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सौ शैय्या अस्पताल व मंडलीय जिला अस्पताल से 100 से अधिक संख्या में फार्मासिस्टों ने इस चुनाव में सहभागिता की।
