आइडियल जर्नलिस्ट एशोसिएशन तहसील इकाई मेंहनगर के पत्रकारों द्वारा रविवार को तरवां स्थित कार्यालय पर बेंच आफ मजिस्ट्रेट आजमगढ़ अखिलेश कुमार सिंह के 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिलेश कुमार सिंह बेंच आफ मजिस्ट्रेट व विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय संजय कुमार पांडेय, थाना प्रभारी तरवा प्रदीप कुमार मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष / उत्तर प्रदेश प्रभारी विवेकानंद पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकारों द्वारा बेंच मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार सिंह का माल्यार्पण अंग वस्त्र, सम्मान पत्र, व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, एवं विशिष्ट अतिथियों का भी अंगवस्त्र माल्यार्पण एवं मोमेंट को देकर सम्मानित किया गया। संगठन के पत्रकार दीपक सिंह, विशाल सिंह, सूरज सिंह, गनेश गुप्ता, डॉ रामसुन्दर मौ जूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *