आजमगढ़ मुबारकपुर में जगत नारायण हास्पिटल एवं फार्मेसी का उद्घाटन
मुबारकपुर नगर के सिकठी गेट के पास मोहल्ला पुरा सोफी में रविवार को जगत नारायण हास्पिटल का उद्घाटन शारदा देवी ने फीता काटकर किया।
संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी
आधुनिक सुविधा ओं से सुसज्जित हर प्रकार की बीमारियों का इलाज के लिए दूर नहीं जाना होगा।
मुबारकपुर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगो का इलाज कराने की सुविधा के दृष्टिगत जगत नारायण हास्पिटल का शुभारंभ विधि विधान व पूजा अर्चमा के साथ आरम्भ हुआ। ।डाक्टर संजय सिंह ने बताया कि पिता के सपनों को साकार करने के लिए आज इस हास्पिटल का खुलने से काफी हर्ष की अनुभूति हो रही है। यहां डाक्टर एना यादव और योग्य डाक्टर का योगदान से हर प्रकार का इलाज सस्ते और सही दवा से किया जायेगा। मेडिकल स्टोर का उद्घाटन डाक्टर संजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि असली दवा और दस प्रतिशत छूट पर दी जायेगी। इस अवसर पर सजीवन सिंह, मुख्तार जी सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
