मुबारकपुर। आजमगढ़
बुनकर विपणन केंद्र मुबारकपुर पर रविवार को आगामी 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाये जाने वाले सेमिनार की तैयारी को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया
संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी
जिसमें डी डी एम नाबार्ड आरिफ खान व हिना दिसाई के अलावा बुनकर विपणन केंद्र के सचिव इफ़्तेख़ार अहमद मुनीम के साथ ही क्षेत्र के बुनकर समाज के लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान डायरेक्टर नाबार्ड आरिफ खान ने कहा कि विगत कई वर्षो से प्रतिवर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा मनाया जाता है।
मुबारकपुर में बुनकरों का एक बहुत बड़ा कलस्टर है यहाँ के अधिकतर लोग बुनकर हैं। इस उद्द्योग को बेहतर से बेहतर तरीके से बनाये जाने के उद्देश्य से इस वर्ष भी मुबारकपुर विपणन केंद्र पर आगामी 7 को हथकरघा दिवस को एक सेमिनार के तौर पर मनाया जायेगा।
इस दौरान उपस्थित नपा सभासद नुरुल होदा ने एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए मांग किया जब भी ओ डी ओ पी के तहत हस्तशिल्पीयों को प्रशिक्षण दिया जाता है तो मुबारकपुर क्षेत्र का आम बुनकरों को उस प्रशिक्षण में जाने में काफ़ी दिक़्क़तों का समाना करना पड़ता है इस लिए बुनकरों के होतो को देखते हुए जब भी ओडीओपी के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम को मुबारकपुर विपणन केंद्र पर ही किया जाए ताकि क्षेत्र का बुनकरों को ओडीओपी के प्रशिक्षण से आम बुनकर लाभनवित हो सके।
इस अवसर पर सचिव बुनकर विपणन केंद्र इफ़्तेखार अहमद, मोहम्मद असलम, हाजी इफ़्तेख़ार, हाजी मंसूर, नुरुल होदा, अंसार अहमद, मोबीन कटरा, अहमद ज़्या आदि लोग शामिल रहे।
