संवाददाता निखिल कुमार
बीच बाजार में युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, कोई नहीं आया बचाने, देखते रहे तमाशा, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के आखीपुर बाजार में बगल के गांव के कुछ लोगो ने युवक से बात विवाद होने पर बांस और राड़ से मार पीट कर घायल कर दिया। बीच बाजार में हो रही मारपीट के दौरान कोई भी बचाने नहीं आया था। पीड़ित बचाने के लिए शोर मचता रहा। लोग बाइक मोड़ कर भाग निकले।
जीयनपुर थाना क्षेत्र के देऊरपुर कमालपुर गांव निवासी हरिचंद कुमार (28) पुत्र दानेश्वर शनिवार की शाम 5.00 बजे आखिपुर बाजार गए थे वही पड़ोस के गांव के कुछ लोगो से बात विवाद होने लगा देखते ही देखते बांस और राड़ से मारने लगे जिससे गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन जिला अस्पताल ले आए जहा इलाज चल रहा है।
