प्रश्नोत्तरी प्रतियोंगिता का भी आयोजन

बैनर, पोस्टर, स्टीकर, पम्फलेट्स वितरित कर किया गया प्रचार प्रसार

आजमगढ़ । केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय, गोरखपुर और आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में जनपद गोरखपुर के बड़हलगंज विकासखंड के सिधुआपार में स्थित शांति सशक्तिकरण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा के उपलक्ष में गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के बीच सामूहिक वार्ता की गई, बैनर, पोस्टर, स्टीकर लगाकर एवं पम्फ्लेट्स वितरित कर लोगों को विषयगत जानकारियां दी गई ।

महाविद्यालय में लगे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी गोला राजू कुमार ने किया। उन्होंने चित्र प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धा पूर्वक स्मरण करने का अवसर है। जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। इसके साथ ही यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की याद दिलाता है जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि चित्र प्रदर्शनी में ऐतिहासिक घटनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है ।भारत विभाजन के समय देश के प्रमुख समाचार पत्रों ने किस प्रकार घटनाओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया उसकी जानकारी चित्र प्रदर्शनी में दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि यह दिवस भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने की न केवल याद दिलाता है बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत करता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी बड़हलगंज शिवजीत सिंह ने कहा कि प्रकृति से जुड़ाव के लिए एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाये। जीव जंतुओं तथा धरती का श्रृंगार पेड़ पौधों की रक्षा करके करें। इसके अलावा प्राकृतिक संतुलन को दूर करने का हर संभव प्रयास करें, इन प्रयासों से ही हम आगामी पीढ़ी के लिए प्रदूषण रहित वातावरण का सपना पूरा कर सकेंगे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि प्रकृति के बिना हमारा जीवन अधूरा है प्रकृति से तालमेल न बिठाने के कारण ही बहुत सी प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं और कई प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। प्राकृतिक असंतुलन के कारण जैव विविधता तथा प्रकृति का चक्र टूटा है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर भवनाथ त्रिपाठी ने कहा कि देश की और तिरंगे की शान को बढ़ाने के लिए सदैव हमें तैयार रहना चाहिए। हमारे देश की सीमा पर देश की रक्षा करने वाले सेना के जवानों से सीखना चाहिए और देश का मजबूत बनाने में अपना सर्वस्व न्यौछावर करना चाहिए।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर देश प्रेम के लिए संदेश देना है तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले सेनानियों की गाथा को याद करना है और अपने देश के सम्मान के लिए हम सभी को हर क्षेत्र में देश के लिए काम करना होगा।

गोष्ठी के दौरान प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें विजेता 25 प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग बड़हलगंज द्वारा छात्र छात्राओं के मध्य 150 पौधों का वितरण भी किया गया।जागरूकता कार्यक्रम में आईसीडीएस गोरखपुर और स्वास्थ्य विभाग गोरखपुर द्वारा स्टॉल लगाकर पोषण एवं संचारी रोग संबंधी ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कृषि अधिकारी बड़हलगंज प्रवीण कुमार ने सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत सैन्यकर्मियों का उप जिलाधिकारी के कर कमलों से अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो, आँचलिक कार्यालय, लखनऊ के द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल नाट्य दल, गोरखपुर द्वारा देश भक्ति नाटक प्रस्तुत करके लोगों को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान राजेश शर्मा, जय प्रकाश, ज्ञानेन्द्र, अजय कुमार मिश्रा, जितेंद्र पाल, शशांक श्रीवास्तव, बृजेश पाल, संगीतिका पांडेय, कमलेश यादव, बेबी पांडेय, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, प्रेमशिला शुक्ला आदि अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

तारिक अजीज
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी
केंद्रीय संचार ब्यूरो,
गोरखपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *