मऊ जनपद के चिरैयाकोट नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 छोटा आब्दोपुर निवासी 23 वर्षीय सोनू यादव पुत्र कमलेश को शाम 5 बजे अज्ञात बदमाशो ने गोलीयो से भूनकर मौत के घाट उतार दिया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सोनू यादव भोपतपुर अपने रिश्तेदार नाना के साथ अपने घर जा रहा था। घर से दो सौ मीटर पहले ही त्रिमुहानी पर दो मोटर साइकिल सवार पहले से घात लगाए बदमाशों ने सोनू यादव पर गोलियां बरसाई है। जहाँ मौके ओर ही सोनू यादव ने दम तोड़ दिया है। लोगों ने बताया कि दोनो बादमाशों ने पहले ईंट से मारकर जमीन पर गिराकर युवक को ईंट से कूचा वही एक बदमाश ने असलाह निकाल ताबड़तोब तीन गोली युवक के सर पर मारी और पुनः आब्दोपुर गांव की ओर भागे, युवक की हत्या के की खबर जंगल मे लगी आग की तरह फैलगई है। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हुवा है। वही लाश को को ले जाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा है। युवक की लाश को पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस के माध्यम से चिरैयाकोट थाने लाई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षण अविनाश पांडे ने पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली है। देर रात पुलिस अधीक्षक थाने पर बैठे रहे परिजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। वही पुलिस अधीक्षक मऊ ने घटना के बारे में क्या कुछ कहा आइये दिखाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *