-
-
- ब्यूरो रिपोर्ट अनिल

- ब्यूरो रिपोर्ट अनिल
-
दीपावली सहित आगामी पर्वों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने मंगलवार को जिले के विभिन्न मिष्ठान की दुकानों सहित खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 20 नमूने एकत्र किए गए। सगड़ी के अंजान शहीद बाजार में 75 किलो खोया टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में भंवरनाथ से खारी का नमूना, सराय मंदराज से रोस्टेड वर्मीसेलाई का नमूना, हर्रा की चुंगी से गुलाब जामुन, मेंहनाजपुर से घी एवं नेवादा से आटा का नमूना लिया। इसी क्रम में मेंहनगर बाजार से दो नमकीन का दूध, खोया, छेने का नमूना लिया। वहीं बेलहाडीह से एक दुकान से खोया, बेसन एवं पनीर का नमूना लिया। वहीं जीयनपुर बाजार से बूंदी के लड्डू, खोया की बर्फी, बूंदी सहित खोया का नमूना लिया। जबकि अंजान शहीद से दूध और खोया का नमूना लेते हुए 75 किग्रा खोया जब्त कर नष्ट कराया। टीम ने इस प्रकार कुल 20 नमूने संकलित किए और जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा। छापेमारी टीम में अंकित कुमार सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, कीर्ति आनन्द, लालमणि यादव, अमर नाथ, प्रेमचंद्र, राम बुझावन चौहान, संजय कुमार सिंह, रामचंद्र यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा खाद्य सहायक अनिल कुमार मौजूद रहे।
