कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से रेप एंड मर्डर केस के आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक कोलकाता बलात्कार-हत्या के आरोपी संजय रॉय ने उस रात शराब का सेवन किया था. इसके अलावा जानकारी यह भी सामने आ रही है कि संजय रॉय ने उस रात सड़क पर एक महिला से छेड़छाड़ की थी, साथ ही एक महिला से नग्न फोटो भी मांगे थे.
