108 & 102 एंबुलेंस सेवा के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन(EMT) का मंडलीय प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पहुंचे लखनऊ हेड ऑफिस से क्वालिटी हेड विपिन शुक्ला और ऑपरेशन हेड अरिजीत पांडे

आजमगढ़ मंडल में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के मेडिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण सेखुपुरा पंचायत घर आजमगढ़ में चल रहा है जिसका आज पांचवें बैच का पहला दिन है जिसमे आजमगढ़, बलिया और मऊ के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) भाग लें रहे है प्रशिक्षण स्थल पर आज दोपहर 01:00 बजे निरीक्षण करने पहुंचे लखनऊ हेड ऑफिस से क्वालिटी हेड विपिन शुक्ला और ऑपरेशन हेड अरिजीत पांडे प्रशिक्षण में उपस्थित सभी मेडिकल टेक्नीशियन से बात की उनसे सवाल भी किया और अपना अनुभव भी साझा किया उन्होंने कहा की सभी जरूरत मंद को समय से एंबुलेंस मिले जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके उन्होंने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सभी जरूरतमंद को समय से Pre हॉस्पिटल केयर करते हुए सकुशल अस्पताल पहुंचने की जानकारी दी लखनऊ से आए ट्रेनर मनोज कुमार, भूपेंद्र शुक्ला व आयुष तिवारी ने समय से एंबुलेंस पहुंचने और सुरक्षित मरीज को अस्पताल पहुंचने व अन्य चीजों के बारे में जानकारी दी 30 दिनों तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल के सभी एंबुलेंस मेडिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण होना हैं इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक 108 & 102 एंबुलेंस सेवा सुमित प्रताप सिंह, जिला प्रभारी अजय राय वरुण यादव वीरेंद्र यादव ओर गुलशन कुमार और अशोक चौरसिया, अजय यादव, राकेश यादव, सुरेंद्र कुमार सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *