ब्यूरो रिपोर्ट राधेश्याम मौर्या
24 अगस्त 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर आजमगढ़ पर चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अखिलेश कुमार की देखरेख में शासन द्वारा निर्देशित विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन फूलपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री भानु चौहान एवं उपाध्यक्ष श्री हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने फीता काट कर किया। स्वास्थ्य शिविर के अतिरिक्त एड्स जागरूकता अभियान के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में कुल 503 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर के समस्त चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी तन मन से लगे रह।
