गिरोह के दो आरोपियों चेक पोस्ट तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों झारखंड के जामताड़ा के साइबर अपराधी दाऊद व जमीरुद्दीन अंसारी गैंग से जुड़कर दो करोड़ 74 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल, पांच एटीएम कार्ड व अन्य कागजात बरामद किए। इस मामले में तीन अभियुक्त फरार चल रहे हैं।साइबर क्राइम थाने पर पुलिस को 25 अगस्त को शिकायत मिली कि आजमगढ़ के कुछ व्यक्ति जामताड़ा झारखंड के साइबर अपराधियों के साथ मिलकर फर्जी पते पर बैंक खाता खुलवाकर फर्जी मोबाइल नंबरों की फीडिंग कराकर साइबर फ्राॅड का धन खाते में मंगवाते हैं। इसके बाद रुपये एटीएम कार्ड से निकालकर कमीशन के 25 प्रतिशत रुपये अपने पास रखते हैं। बाकी पैसा गैंग के विभिन्न बैंक खातों में भेज देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *