थाना को0 नगर पुलिस द्वारा 02 मोटरसाईकिल चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद
ब्यूरो हामिद अली,
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-689/24, धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 मोटरसाईकिल चोरों-01.भोलेनाथ प्रजापति पुत्र रामलोटन प्रजापति नि0 फैजाबाद रोड ठाकुरद्वारा मंदिर थाना को0नगर जनपद गोण्डा, 2. राजू पुत्र दयाराम नि0 फोरबिसगंज (कचहरी) थाना को0नगर जनपद गोण्डा को स्टेशन रोड से रानीजोत जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद किया गया।
दिनांक 14.09.2024 को वादी रामराज मौर्या पुत्र रक्षाराम मौर्या नि0 बरा निजाम पोस्ट पुरैना बाजार जनपद बहराइच द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी की दिनांक 13.09.2024 को मै अपने परिवार के ईलाज हेतु जिला अस्पताल गोण्डा आया था, वही से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 18.09.2024 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्तों-01. भोलेनाथ प्रजापति, 02. राजू को स्टेशन रोड से रानीजोत जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
