संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा
कोपागंज (मऊ): कोपागंज कसारा सड़क की मरम्मत को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क दिनों दिन जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे के रूप अख्तियार कर लिया है। सड़क पर एक कदम चलना मुश्किल हो गया है । आरोप लगाया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लापरवाही और उदासीन रवैया उनके लिए मुसीबत खड़ा कर दिया है । कहा कि कोपागंज बाजार जाने के लिए मात्र तीन किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है। लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि बाजार जाने के लिए लगता है बीस किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है। उपर से बारिश का पानी सड़क के गड्ढों में भर जाने से स्थिति और खराब हो गई है। आरोप लगाया कि प्रशासन शासन को सड़क की खराब हालत और ग्रामीणों की होने वाली दुश्वारियों को लेकर अनेकों बार शासन प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया । लेकिन सभी चुप्पी साधे हुए हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिषेक कुमार ,मानिक चंद, किन्नू प्रसाद सिंह ,जितेंद्र शर्मा ,अरुण सिंह ,सुभाष सिंह ,कौशल सिंह ,अशीष सिंह ,उजज्वाल सिंह ,डॉक्टर श्रीनिवास सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
