आज़मगढ़ः महाराजा अग्रसेन की 5148वी जयंती पर श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ने चार दिवसीय समारोह का आयोजन किया। इसी क्रम में शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र स्थित अग्रसेन चौराहा पहुंच शोभा यात्रा निकाली। शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आज महाराजा अग्रसेन की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई जा रही। रविवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय प्रबंधन सुधीर अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर निकली शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों संग शोभायात्रा में पूरे उत्साह के साथ जयंती मनाई। आज विशेषकार्यक्रम का आयोजन हैं।
