बच्चों को दिया गया गुड टच बेड टच की जानकारी
देवेन्द्र कुशवाहा
जनपद मऊ के थाना दक्षिणटोला क्षेत्र के हकितपुरा अन्य क्षेत्रों सहित में मिशन शक्ति फेज 5 योजना के अंतर्गत महिलाओं, एवं बालिकओं के साथ बात चीत करते हुए आपातकालीन नंबर की जानकारी दी गई, तथा सभी महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य से संबंधित और साइबर क्राइम के संबंध में महत्वपूर्ण रुप से जानकारी दी गई तथा महिलाओं को हेल्पलाइन की जानकारी दी गई और महिला शक्ति के सशक्तिकरण हेतु शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर विमेन पावर लाइन 1090, आपात कालीन सेवा -112 इमरजेंसी कॉल, पैनिक बटन,मोबाइल डेमो, सीएम हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हेल्पलाइन-102, एम्बुलेंस सेवा- 108, महिला हेल्प लाईन-181,
साइबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे में एंट्री रोमियो प्रभारी महिला उप निरीक्षक अनुराधा तथा उपनिरीक्षक प्रियंका यादव द्वारा बच्चियों को जागरुक किया।
