एक हफ्ते में दूसरी चोरी से क्षेत्र में दहशत

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़ियां गांव में सेंध काटकर चोरों ने 43 हजार नगदी समेत कीमती सामान और जरूरी कागजात की चोरी हुई है । फूलपुर कोतवाली की पुलिस एवं फॉरेन्सिक टीम ने पहुँचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी । लगातार हो चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है । वही चोरी की घटना का पर्दाफाश करने में पुलिस असफल दिखाई दे रही है ।

फूलपूर के कौडिय़ां गांव निवासी सोमारू पुत्र हेमराज के घर में दो जगह सेंधकाटकर 43 हजार नगदी और कीमती सामान और कागजात चोरों ने चोरी कर लिया । गुरुवार की रात एक ही घर मे दो जगह सेंध लगाया है । पहली जगह सेंध काटने पर घर के अंदर ड्रम पड़ जाने के कारण चोर अंदर नही घुस पाए ,फिर चोरों दूसरी जगह सेंध मारी किया । चोरों ने वहाँ सफलता हासिल करते हुए घर मे घुस गए घर मे रखे ,दो बॉक्स को चोर बाहर उठा ले गए । पीड़ित का कहना है कि चोरों ने एक अटैची रखे 30 हजार और बॉक्स में रखे 13 हजार नगदी , सोने – चांदी के कीमती सामान और कागजात को चोरी कर लिया । बॉक्स और अटैची घर से 200 मीटर दूर फेका हुआ मिला है । सूचना पाकर फूलपुर कोतवाली की पुलिस और फॉरेन्सिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई ।
वहीं कुछ दिन पहले रीवा सुल्तानपुर में 5 अक्टूबर को लाखो की चोरी हुई थी । एक हफ्ते के अंदर दूसरी चोरी आज हुई है । चोरों के बढ़ते हौसले से पुलिस की नींद उड़ गयी है । लगातार चोरी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है । फूलपुर कोतवाल शशिचन्द चौधरी का कहना है कि कौड़ियां में चोरी हुई है । जांच पड़ताल किया जा रहा है । पीड़ित की तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *