आजमगढ़, महराजगंज ब्लाक के चेंवता बाजार में गुरुवार को मंडलीय अस्पताल के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर लगा कर एचआईवी सहित अन्य गंभीर बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों का उपचार कर दवा का वितरण किया गया। एसआईसी डॉ. आमोद कुमार ने बताया कि गांव के लोगों को एचआईवी, एसटीआई, चर्म रोग, टीबी, हेपेटाइटिस सहित अन्य रोग से बचाव की जानकारी दी गई। प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर अमोद कुमार ने बताया

एचआईवी एक वायरस है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है।
आपको एचआईवी है या नहीं, यह जानने का एकमात्र तरीका परीक्षण करवाना है।
एचआईवी से बचाव के कई तरीके हैं, जैसे प्रीप, पीईपी, कंडोम का उपयोग करना और सुइयों को कभी साझा न करना। एचआईवी उपचार लोगों को लंबा, स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है और एचआईवी संचरण को रोकता है। वही हेपेटाइटिस बी के बारे में बताया कि हेपेटाइटिस का मतलब है लीवर की सूजन। लीवर एक महत्वपूर्ण अंग है जो पोषक तत्वों को संसोधित करता है, रक्त को फ़िल्टर करता है और संक्रमण से लड़ता है। जब लीवर में सूजन या क्षति होती है, तो इसका कार्य प्रभावित हो सकता है। अत्यधिक शराब का सेवन, विषाक्त पदार्थ, कुछ दवाएँ और कुछ चिकित्सा स्थितियाँ हेपेटाइटिस का कारण बन सकती हैं। सही समय पर सही उपचार मरीज को स्वस्थ और निरोगी बन सकती है। शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर में आए हुए लोगों के लिए चिकित्सा परामर्श और निशुल्क दवा के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. शिव आरती, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. उद्देश्य राम, काउंसलर नवनीत चौबे जशवंत कुमार सहित अन्य लोगों ने विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रधान विवेक सिंह, राजभवन, संदीप सिंह, रामजी राम, राजू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *