संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा
मऊ ।अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक दशहरा का पर्व कस्बे में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। । इस दौरान रामलीला समिति के तत्वावधान में कोपागंज थाने के बगल लगने वाले भव्य मेले में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोगों की खचाखच भीड़ से समूचा मेला मैदान भरा रहा। राम लीला मंचन के दौरान जब भगवान श्रीराम और रावण व उसकी सेना के बीच युद्ध के बाद बाद विशालकाय रावण के पुतले में तीर लगते ही तेज आवाज के साथ धूधूकर कर जलता देख जय श्री राम और गगन भेदी जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। देश के आजादी के पहले से चली आ रही दशमी के अवसर पर लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले का लोगों ने खूब आनन्द उठाया। मेले में मिठाई पकौड़े और गोल गप्पे की दुकानें खूब सजी थीं वहीं खेल खिलौने बच्चों को खूब आकर्षित कर रहे थे। महिलाओं व बच्चों में दशहरे के इस मेले को लेकर खूब उत्साह रहा । रावण दहन के बाद गाजे-बाजे के साथ राम लक्ष्मण की विजय शोभायात्रा कस्बे में पहुँचने पर नगर वासियों ने फूल मालाओं से से वर्षा कर भगवान श्रीराम की आरती उतारी। स्थानीय रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित इस दशहरा के मेले की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एस ओ नवल किशोर सिंह पुलिस जवानों के मुस्तैदी से मोर्चा सम्भाले रहे।
