मीना बाजार महिलाओं के लिए रहा आकर्षक का केन्द्र।
संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
कोपागंज नगरपंचायत के नगर क्षेत्र की ऐतिहासिक श्री राम राज्याभिषेकधूमधाम से संपन्न हो गया ।राज्याभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से समूचा वातावरण गूंज गया ।राज्याभिषेक के आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष नवल किशोर सिंह पुलिस जवानों के साथ पूरी रात कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम राज्याभिषेक के दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें पूरी रात दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया ।इसी के साथ लगातार कई दिनों से नगर क्षेत्र में चले आ रहे धार्मिक उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया ।मेला उत्सव में नगर सहित ग्रामीण अंचलों की हजारों नर नारियों ने भाग लिया । जो पूरी रात दर्शकों ने आनंद उठाया। श्रीराम राज्याभिषेक के दौरान आयोजित रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान प्रयाग राज से आए कलाकारों ने झांकियों और भजनों से ऐसी शमा बांधी की दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उधर राज्याभिषेक के दौरान मीना बाजार भी महिलाओं के लिए आकर्षक का केन्द्र रहा। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी मीना बाजार से सामान की खरीदारी की। सुबह भोर होने के बाद रामलीला समिति के अध्यक्ष डाक्टर अजय यादव ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की काफी भूमिका निभाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *