थाना कोतवाली नगर साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित के फ्राॅड गयी 2,53,841/- रूपये कराए गए वापस, पैसे वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ित ने गोण्डा पुलिस को किया धन्यवाद

 

ब्यूरो हामिद अली,

जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के मार्गदर्शन में थाना को0 नगर की साइबर हेल्प डेस्ट टीम द्वारा पीड़ित के फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि 2,53,841/-

(दो लाख तिरपन हजार आठ सौर इक्तालिस रू0) पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

आवेदक शेर बहादुर सिंह नि0 खैरा नई बस्ती थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा फ्राड काॅल पर विश्वास करके इन्वेस्टिंग के लालच में आकर के रुपए ट्रांसफर कर दिए गए थे। साइबर फ्राॅड ठगी के उपरान्त आवेदक द्वारा इसकी शिकायत को0 नगर साइबर हेल्प डेस्क के समक्ष की गयी थी। जिसपर थाना को0 नगर की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा जनपदीय साइबर सेल टीम से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के 2,53,841/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। पीड़ित द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय व साइबर सेल टीम को धन्यवाद दिया गया।

 

*नोट-* साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।

 

साइबर सुरक्षा टिप्स

01. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें

02. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।

03. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

04. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।

05. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।

06. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।

07. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।

08. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।

09. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें

 

साइबर हेल्प डेस्क टीम

01. उ0नि0 उदित कुमार वर्मा(नोडल अधिकारी)

02. आ0 पंकज कुमार (साइबर पोर्टल संचालक)

03. म0आ0 शिवनी तिवारी (साइबर पोर्टल संचालक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *