संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30. अक्टूबर को कोपागंज पुलिस द्वारा 09 अक्टूबर को शराब की दुकान से चोरी करने वाला एक शातिर चोर को जरिये मुखबिर की सूचना पर काछीकला अण्डर पास के पास से मु0अ0सं0 274/24 धारा 305,331(4),324(4),317(2),317(4),238 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त नितेश पुत्र पिण्टुराम निवासी खुरहट थाना रानीपुर जनपद मऊ के कब्जे से चोरी की 6920 रुपये व प्लास्टिक के वायर, प्लक, तथा प्लास्टिक के अन्य इलेक्ट्रानिक्स पार्टस बरामद किया गया । उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया ।
