संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

कोपागंज (मऊ): बाजिद पुरा मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम आपसी झगडे में पति पत्नी जहर खा लिया। दोनों को हालत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले पत्नी की मौत हो गई वहीं पति की हालत गम्भीर होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम आपसी विबाद में पति पत्नी जहर खा लिया। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि मृतका चंदा देवी एक दिन पहले पति रमेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे की मुंह न देखें, एक साथ जहर खाकर मरने के लिए बड़ा कदम उठा लिया। इसके बाद पति बाजार से कोई जहरीला पदार्थ लाया। और दोनों मिलकर जहर खा लिया। जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। बताया जाता है कि मृतका के पति की यह दूसरी शादी थीं। बताया जाता है है कि पूर्व में भी पहली पत्नी की भी जहर खाने से मौत हुई थीं। मृतका का कोई संतान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *