संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

कोपागंज (मऊ): अतिक्रमण को देखते बाजार में ई रिक्शा चालकों को वन वे लागू किए जाने के खिलाफ ई रिक्शा चालकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते किया । कहा कि पुलिस प्रशासन ई रिक्शा के लिए केवल वन वे लागू कर नया पूरा और गनशहीदा मार्ग से बाजार में जाने के लिए जो नियम बनाया है। उससे उनके ई रिक्शा फाइनेंस के किस्त भी भरना मुश्किल हो जाएगा। कहा कि दशहरा दुर्गा पूजा के दौरान पहले ही लगातार कई दिनों तक पुलिस प्रशासन ने ई रिक्शा के प्रवेश पर नो इंट्री किया था। उससे उन्हें काफी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था अब पुलिस की सख्ती का जो हालात हैं उससे तो और बुरा हाल हो जाएगा। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों ने चेयरमैन प्रतिनिधि से मिलकर अपनी बात कहीं। जिसपर चेयरमैन प्रतिनिधि ने चालकों को किसी तरह से आश्वस्त किया। कहा कि छठ पूजा के दौरान बाजार में होने वाले अतिक्रमण को नगर पंचायत काफी गम्भीर है। विरोध प्रदर्शन के दौरान विशाल पटवा, अजय सैनी कृष्ण कुमार आलोक तिवारी, अरविंद गुप्ता, दिनेश राजभर ,नदीम शाह ,साकिब शाह, आनंद कुमार, शाहिद अंसारी ,सिकंदर चौहान ,राकेश कुमार ,अरविंद यादव दर्जनों ई रिक्शा चालक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *