संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जनपद मऊ के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा के निर्देश पर यातायात ने प्रचार प्रसार के लिए जनपद मऊ डी सी यस के के पास लोगों को पर्चे बांटकर जागरूक किया गया। लोगों को दोपहिया वाहन चालक व पीछे बैठने वाले व्यक्ति को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया गया। बाइक चलाते समय स्टंट न करने, बायीं ओर से ओवरटेक न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, नियंत्रित गति सीमा में वाहन चलाने, चार पहिया वाहन में हमेशा सीट बेल्ट लगाने, यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया
