आजमगढ़ जनपद के बार एसोसिएशन के लोगों ने न्यायालय में अपने बैठने की जमीन गाटा संख्या 1000/1245 के विवाद के प्रकरण में एक शिकायत दर्ज किया था कि इसके निराकरण हेतु आजमगढ़ उप जिलाधिकारी सदर ने आज संबंधित लेखपाल कानूनगो को बुलाकर जनपद के कलेक्ट्रेट सहित संगठन की जमीन को चिन्हांकन कर एक अनुमान लगाने का प्रयास किया गया है। साथ ही साथ उप जिलाधिकारी ने कहा कि आज अवकाश होने के वजह से बार के लोग नहीं आए हैं अतः एक बार फिर उनकी उपस्थिति में इसकी पैमाइश कराई जाएगी। उसी क्रम में उपजिलाधिकारी ने बताया कि यहां पर काफी दिनों से एक और मुद्दा बना हुआ है कि कुछ दुकाने हैं जो नजारत को किराया देती हैं कुछ बार को किराया देती हैं। इसको भी हल करने का प्रयास किया जाएगा सुनिए उप जिलाधिकारी ने इस मामले पर क्या कुछ कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *