थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद

 

ब्यूरो हामिद अली,

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री विनय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध मादक पदार्थ (02 किलो ग्राम अवैध गांजा) के साथ अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ करिया पुत्र राम किशुन निवासी ग्राम हतवा नवाबगंज जनपद गोण्डा को नवाबगंज गिर्द से गिरफ्तार कर कब्जे से 02 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज में मु0अ0स0- 383/2024 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।

 

आज दिनांक 11.11.2024 को थाना नवाबगंज के उ0नि0 राजीव कनौजिया मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि नवाबगंज गिर्द के पास अवैध गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुआ। उक्त सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी की गयी तो उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (02 किलो ग्राम अवैध गाँजा) बरामद कर अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ करिया पुत्र राम किशुन निवासी ग्राम हतवा नवाबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज में मु0अ0स0- 383/2024 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *