आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में सात नवंबर की रात एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। विरोध करने पर आरोपी ने दुपट्टे से उसका गला दबा दिया था। परिजन उसे इलाज के लिए जौनपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से सात नवंबर की देर रात एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती के दुपट्टे से ही उसका गला कस दिया और मृत समझ कर छोड़ कर फरार हो गया। परिजन युवती को इलाज के लिए लेकर जौनपुर अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। मृत युवती के भाई ने थाने पर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी थी। शनिवार को दिन में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। आरोपी पर दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। मृतका तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *