आजमगढ़। जिले में देव दीपावली श्री विश्वकर्मा मंदिर सरफुद्दीनपुर प्रांगण व गौरी शंकर घाट पर शुक्रवार को देर रात्रि तक सभा के अध्यक्ष रामधन विश्वकर्मा, महामंत्री विनोद शर्मा, जुलूस प्रभारी मोनू विश्वकर्मा,अनिल विश्वकर्मा की देखरेख में मनाया गया। वही गौरीशंकर घाट पर गणेश यादव के नेतृत्व में पूरा घाट जगमगा उठा।
सभा के अध्यक्ष रामधन ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के मंदिर में हर वर्ष की भांति देव दीपावली करना जीवन के सौभाग्य कड़ी के समान है।
महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि देव दीपावली आनंदी छड़ों के एक समावेश मे समस्त देवों के देवों को आव्हान करना देव दीपावली में आराध्य देवों को आह्वान किया और आभार व्यक्त करता हूं कि जगत कल्याण की कामनाओं में समस्त देवताओं कि उपस्थित हुईं।
मोनू विश्वकर्मा ने बताया कि देव दीपावली हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिससे जनपद के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्री विश्वकर्मा का मंदिर भव्य एवं दर्शनीय स्थलों में एक है।
इस अवसर पर बृजेश विश्वकर्मा जगदीश विश्वकर्मा अनिल विश्वकर्मा, विनोद बीडीसी महेंद्र विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, शंशाक विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
