मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा हो गया है. दिल्ली से हरिद्वार जा रही कार ट्रक के नीचे घुस गई है. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई.

हादसे का शिकार हुई कार की स्थिति देखने लायक नहीं थी. पुर्जा-पुर्जा कार का दिख रहा था. और दर्दनाक हादसे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह था.

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के एनएच-58 की घटना है. और कार सवार लोगों की मौत बहुत ही दर्दनाक हुई.

इस मामले में एडिशनल एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिनकी लोगों की मौत हुई है,उनके परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है. मरने वाले 5 लोगों के नाम पता चल गए है.पता ये भी चल पाया है कि सभी लोग हरिद्वार की तरफ जा रहे थे. और आगे एडिशनल एसपी ने कहा कि मामले में जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *