संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

यदि यकीन हो तो कोई रास्ता निकल हीआता हैं अक्सर हवाओं की ओट लेकर चिराग जला करतेहैं… जी हाँ इस युक्ति को चरितार्थ कर दिखाया हैं। कोपागंज नगर क्षेत्र के मुहल्ला फत्तनपुरा निवासी ममता चौबे ने जो बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में चौदहवी रैंक ला कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया हैं। विदित हो कि ममता चौबे जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षक डॉ०अरुण कुमार मिश्र की धर्म पत्नी हैं। ममता चौबे शुरु से पढ़ने में मेधावी रही हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा उनके मायके सवरा,गोपालपुर जनपद बलिया से हुई उच्च शिक्षा ग्रहण करने के दौरान विश्व विद्यालय में सर्वोच्च अंक लाने पर उस समय उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहें कलराज मिश्र व तत्कालीन कुलपति आर सी सरस्वत के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त हो चुका हैं। जैसे ही लोगों को सूचना मिली कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में ममता को सफलता मिली हैं इनके मायके गोपालपुर व ससुराल कोपागंज में ख़ुशी का आलम व्याप्त हो गया। लोग़ इनके निज आवास पर पहुंच कर बधाई देने वालों का ताता लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *