कब्जे से 02 किलो 776 ग्राम नाजायज गांजा व कूटरचित नंबर प्लेट लगी एक मो0साईकिल बरामद
संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी आज 21 नवंबर को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर धौरहरा बार्डर के पास से मुबारकपुर की तरफ से आ रही एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया तो मो0सा0 मोड़कर भागना चाहे तथा फिसल गये जिस पर मौजूद पुलिस बल द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को पकड़कर उनके कब्जे से 02 किलो 776 ग्राम नाजायज गांजा व कूटरचित नंबर प्लेट लगी एक मो0साईकिल स्प्लेंडर प्रो बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 407/24 धारा 342,345 बीएनएस व 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा उक्त वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
