संवाददाता धीरज वर्मा 
आजमगढ़। नगर के कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार को माता सावित्री बाई फ़ूले शिक्षण-प्रशिक्षण सेवा संस्थान के द्वारा संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने अपने-अपने विचारों को व्यक्त किये।
माता सावित्री बाई फ़ूले शिक्षण-प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस संविधान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जहाँ बीएचयू की प्रो० डॉ० इंदू चौधरी रही। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता बामसेफ ट्रेनर संतलाल आनंद ने किया। सुशीला बौद्ध, रेखा अंबेडकर व शैलेन्द्री बौद्ध ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम की शुरवात की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह संविधान दिवस नहीं बल्कि हम लोगों के लिए एक बहुत बड़ा पर्व है। १९५० में जब संविधान लागू हुआ उसके पहले हम लोगों की स्थितियां क्या थी और संविधान लागू होने के बाद हमारी परिस्थिति में क्या सिधार हुआ है। हमारी आर्थिक, राजनैतिक व शैक्षिक दशा में क्या परिवर्तन हुआ। संविधान में अभी हमारे कितने अधिकार बाकि है उसको जानने के लिए हम लोग प्रयासरत है। सात सालो से लगातार परम्परागत तरीके से प्रयास किया जा रहा है। संविधान की पुस्तक दी जा रही है की घर-घर संविधान पहुंचे और आम जनमानस अपने हक़ और अधिकार को जाने। हम लोगों का उद्देश्य यही है की संविधान के बारे में जनता जाने और अपने हक़ और अधिकार की लड़ाई को लड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *