थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

(हामिद अली गोण्डा)

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0-237/23, धारा 316(2),352,340(2),336(3), 338,318(4),319(2) भादवि, मु0अ0सं0-244/24, धारा 419,420,467,468,471,323,504,506 भादवि से सम्बन्धित जालसाज अभियुक्त राजेश वर्मा उर्फ बब्लू पुत्र केशव राम नि0 ग्राम रामसहाय डीह थाना खोड़ारे को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी नितेश कुमार पुत्र विन्देश्वरी प्रसाद नि0 ग्राम सोनभरिया थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा व वादिनी लक्ष्मी देवी पुत्री जय प्रकाश निवासिनी तुलसीपुर नौबरा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना मोतीगंज में लिखित तहरीर दी गयी थी कि विपक्षी राजेश वर्मा उर्फ बब्लू व उनके सहयोगियों द्वारा स्टाॅप नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर 5,10,000/- व 5,00,000/- रूपयों की ठगी की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 16.12.2024 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी अभियुक्त राजेश वर्मा उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *