थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 03 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद नाजायज चाकू व 01 अदद पल्सर मोटरसाईकिल बरामद

 

(हामिद अली गोण्डा )

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री विनय सिंह के नेतृत्व में थाना उमरीबेमगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं०-326/24, धारा 303(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों-01. मुन्ना सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह नि0 ऐली परसौली थाना उमरीबेमगंज जनपद गोण्डा, 02. ताराचन्द्र पुत्र हनुमान यादव नि0 ऐली परसौली थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा, 03. शोभित पुत्र कृष्ण कुमार नि0 बच्ची मांझा सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद नाजायज चाकू व 01 अदद घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

 

दिनांक 01/02.12.2024 की रात्रि वादी बृजश्याम सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह नि० ग्राम पोस्ट सिधौरी थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा, विजयपाल व रैदास का मोबाइल फोन अज्ञात चोरों द्वारा सोते समय चोरी कर लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना उ०नि० रवि प्रकाश यादव द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 16.12.2024 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों-01. मुन्ना सिंह, 02. शोभित, 03. ताराचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्तगणों के कब्जे से 03 अदद चोरी के मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 01 अदद पल्सर मोटरसाईकिल व अभियुक्त मुन्ना सिंह व अभियुक्त शोभित के कब्जे से 01-01 अदद नाजायज चाकू बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *