संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज-5” के तहत कोपागंज थाने की सब इंस्पेक्टर सपना द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
।पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों ने प्रमुख बाजारों, स्कूलों, धार्मिक स्थलों और गांवों में महिलाओं को सरकारीयोजनाओं (कन्या सुमंगला योजना, उज्जवला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आदि) और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181, 1930) की जानकारी दी।
जिसके क्रम में थाना कोपागंज के द्वारा बापू इंटर कॉलेज में व शक्ति मोबाइल टीम की महिला आरक्षी रितू द्बारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं और बालिकाओं को बताया गया कि ऑनलाइन ठगी, छेड़छाड़, फेक प्रोफाइल और साइबर स्टॉकिंग से बचने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करें। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने, मजबूत पासवर्ड रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी गई।साथ ही महिलाओं से जुड़े अपराधों पर कार्रवाई के लिए निम्न विशेष अभियानों के बारे में भी जानकारी दी गई –ऑपरेशन गरुड़ साइबर अपराधों का निस्तारण और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकताऑपरेशन शील्ड: एसिड की अवैध बिक्री पर रोकऑपरेशन बचपन: बाल श्रम व बाल विवाह के विरुद्धऑपरेशन मजनू: मनचलों पर कार्यवाहीऑपरेशन नशा मुक्ति: मादक पदार्थों के विरुद्ध90 दिनों तक चलने वाला यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके प्रति अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *