कोपागंज मऊ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोपागंज नगर क्षेत्र के दो पत्रकारों उमाकांत तिवारी व देवेन्द्र कुशवाहा को मान्यता प्राप्त पत्रकार का दर्जा दिए जाने से जनपद के पत्रकारों में ख़ुशी व्याप्त हैं।कोपागंज के मीडिया जगत से जुड़े कलमकारों ने अपने साथी को सम्मान दिए जाने से गदगद हैं। इन दोनों पत्रकारों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं। आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी व पत्रकार स्वतंत्र कुमार गुप्त (मुन्ना) व जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्वी संसार के सम्पादक ओम प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में कोपागंज के पत्रकारों ने माल्यार्पण बुकें व अंगवस्त्रम देकर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के सारथियों को सम्मानित किया। इस अवसर ओम प्रकाश गुप्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दोनों पत्रकाऱ साथियों को कद बढ़ा कर पूरे जनपद के पत्रकारों का मान बढ़ाया हैं। वरिष्ठ व्यापारी नेता व पत्रकार स्वतंत्र कुमार गुप्त मुन्ना ने कहा कि यह हमारे नगर के लिए गौरव की बात हैं कि हम लोगों के बीच के भाइयों को सरकार द्वारा मान्यता प्रदान की गयी। यह दोनों पत्रकारगण पत्रकारिता धर्म का बखूबी निर्वहन करते चले आ रहें हैं। इनका चयन वाकई पत्रकारिता जगत में उच्च मान दण्ड स्थापित करेगे । नगर क्षेत्र के दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा ने इनके मनोनयन पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इनका चयन हम सबके लिए गौरव की बात हैं। पूर्वी संसार न्यूज़ के उप सम्पादक सुशील कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों के कद बढ़ाने पर उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सिद्धार्थ मौर्य ने कहा कि जनपद की सूची में अपने नगर के दोनों पत्रकारो का जुड़ना गौरव की बात हैं। इस अवसर पर डॉ०अरुण कुमार मिश्र, धीरेन्द्र चौरसिया, जनपद के वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह,शिवबचन राजभर, सतीश पाण्डेय, अशोक ठाकुर, वकार रजा ने पत्रकार साथियों सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *