दाह संस्कार में शामिल होने जाते समय हुआ हादसा।

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चौराहे के पास सोमवार की रात ट्रैक्टर ट्राली और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो की हालत गंभीर बनी है।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव निवासी कुशहर चौहान के बहनोई मेहनगर थाना क्षेत्र के शाहदेवईत गांव निवासी राम भारत की देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही कुशहर चौहान अपनी पत्नी उषा भतीजी अंशु भाई लालचंद भाभी आशा देवी और भतीजे संजय के साथ ऑटो शाह देवईत अपनी बहनोई के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए सभी ऑटो से जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चौराहे के पास पहुंचे की सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से उसमें सवार सभी एक दूसरे की विपरीत दिशा में जाकर गिरे तो कुछ ऑटो से दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। उधर हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। आपातकालीन कक्ष में तैनात डाक्टर ने लालचंद और उषा देवी की हालत गंभीर बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *