ग्राम सलारपुर पल्हनी आजमगढ़ मुसहर बस्ती में माता सावित्रीबाई फूले शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान हरबंशपुर,आजमगढ़, की अध्यक्ष विन्दू गौतम तथा उपाध्यक्ष सुनीता बौद्ध व सदस्य मीरा बौद्ध पुष्पा बौद्ध व सुनीता भारती व संरक्षक विनोद रंजन जी द्वारा जरूरतमंद लोग कंबल वितरित किया गया ।
इस मौके पर बिंदु गौतम ने कहा कि
इस ट्रस्ट में मुख्य रूप से संरक्षक अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पच्चीस सदस्य इसमें कार्यरत हैं
मुसहर बस्ती में और जाकर के हम लोगों ने देखा कि आजादी के इतने सालों बाद भी ये जो मुख्यधारा से कटे हुए हैं और वह बहुत ही उपेक्षित हैं उनको हर तरह से जरूरत है शिक्षा के क्षेत्रों में भी जरूरत है रहने के लिए मकानों की जरूरत है जमीनों की भी जरूरत है साथ ही सुविधा मुहैया कराने की जरूरत है तो हम लोगों ने छोटा सा प्रयास किया जो सलारपुर में तेरह परिवारों को कंबल कंबल वितरित किया गया
साथ ही उन्होंने बताया कि सावित्री बाई फूले शिक्षण प्रशिक्षण सेवा ट्रस्ट
निशुल्क ट्यूशन का कार्य करते हैं हम लोग गरीबो को कापी किताबें मुहैया कराते हैं कि बच्चों को पढ़ाई लिखाई में कोई दिक्कत ना हो या किसी भी तरह की पढ़ाई लिखाई में कोई रुकावट होती है तो उसको हम लोग सुविधा मुहैया कराते हैं
हमारे ट्रस्ट द्वारा महिलाओं को निशुल्क जो की ब्यूटी पार्लर सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि महिलाएँ रोजगार परक बने और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें ताकि उनकी तमाम समस्याओं का निदान हो सके
