428वें पुण्यतिथि पर देश के अमर शूरवीर महाराणा प्रताप को उचित सम्मान

 

2014 के बाद से ही आपने सरकार के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पौराणिक व महान विभूतियों के संवर्द्धन में निरंतर अनेको निर्णय लिए है, जिसका महाराणा जनता पार्टी सहृदय स्वागत करती है लेकिन विडम्बना रहा कि इस दौरान आज तक आप की नजर देश के वीर सपूत, पराक्रमी स्वाभिमानी महाराणा प्रताप की तरफ नहीं गई।

 

देश के गौरव और हम सभी के आदर्श महाराणा प्रताप जी के पुण्यतिथि पर महाराजा जनता पार्टी आप से पांच सूत्री मांग के माध्यम से अपील मांगों को शीघ्र ही पूरा कर महाराणा प्रताप को सच्ची श्रद्धाजंलि देने का कार्य किया जाए।

हमारी पांच सूत्री मांग पत्र

01- महात्मा गांधी सहित अन्य महान विभूतियों, महापुरूषों के तर्ज पर देश के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में देश के गौरव, स्वाभिमानी महाराणा प्रताप का चित्र लगवाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

उत्तर प्रदेश से पृथक कर पूर्वाचल राज्य गठन किया जाए।

02- 03- आजमगढ़ सहित उप्र के सभी शहरों में देश के शूरवीर महाराणा प्रताप जी का प्रतिमा स्थापित कराया जाए।

04- आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए ताकि आरक्षण जैसी व्यवस्था का सुदपयोग हो और हर बार नए व्यक्ति/परिवार को आरक्षण का लाभ मिलें।

05- आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर देश के सभी बच्चो / बच्चियों को निशुल्क शिक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए।

भारत सरकार से हम मांग करते है कि आगामी 19 जनवरी को महाराणा प्रताप के 428वें पुण्यतिथि दिवस पर ही उपरोक्त मांगों के क्रम में ऐतिहासिक आदेश निर्गत किया जाए ताकि सभी भारतीय दिलों में स्वाभिमानी हस्ताक्षर आच्छादित होगा, जो अनंत काल तक प्ररेणास्प्रद रहेगा।

पवन सिंह जिला अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *