ब्यूरो रिपोर्ट राधेश्याम मौर्या
अंबारी: सुनीता पत्नी राजाराम यादव निवासी बसही अशरफपुर का 436 रुपये का सालाना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा बैंक मित्र दिलीप यादव द्वारा 27 जून 2024 को किया था। कुछ ही दिनों बाद 28 नवम्बर 2024 को बीमा धारक सुनीता देवी की मौत ब्रेन ट्यूमर की वजह से हो गयी। सुनीता के पति राजाराम यादव द्वारा 26 दिसम्बर को यूनियन बैंक के अंबारी ब्रांच में क्लेम किया गया। इस बीच मृतिका के पति के खाते में बैंक द्वारा दो लाख रुपये डिपाजिट बैंक द्वारा किया गया। बैंक मैनेजर अजहरुद्दीन सैयद ने बताया कि यह बीमा एक आसान प्रक्रिया है, जो आधार कार्ड के माध्यम से होता है। जिसे 18 से 50 वर्ष के बीच कोई भी महिला पुरुष बैंक मित्र या बैंक के माध्यम से करवा सकते हैं। जिसकी राशि 436 रुपये व 20 रुपये सालाना होता है।
