चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज और सुपर फैसिलिटी हॉस्पिटल कैंपस के अंदर ही नए पैरामेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए शासन से धन स्वीकृत कर दिया गया है। डीपीआर बनने के बाद भवन का निर्माण जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में नीट के बिना मेडिकल पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के साथ रोजगार की एक बड़ी संभावना है और इसके तेजी से बढ़ाने की उम्मीद है। पैरामेडिकल पाठ्यक्रम अपनाकर छात्र सहयोगी स्वास्थ्यकर्मी बनने में सक्षम होने के साथ ही बेहतर रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं। 10वीं और 12वीं के बाद स्वास्थ्य सेवा में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह खुशखबरी है। कम खर्च पर ही अब जिले में अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। पैरामेडिकल कॉलेज खोलने के लिए शासन ने 18 करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया हैं। आगे की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद भवन का निर्माण कैंपस के अंदर बन रहे नर्सिंग कॉलेज के बगल में ही बनाना शुरू कर दिया

पैरामेडिकल कॉलेज में अभी कुल पांच विषयों के लिए 110 सीटें आवंटित

डिप्लोमा इन फिजियो थैरेपी-20 सीट

नेत्र प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा-20 सीट

ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा 20 सीट

एक्स-रे टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा 25 सीट

डिप्लोमा इन लब टेक्निशन 25 सीट

राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर कैंपस के अंदर नए पैरामेडिकल कॉलेज के भवन के निर्माण के लिए धन स्वीकृत कर दिया गया है, डीपीआर बनने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। नर्सिंग कॉलेज के लिए बन रहे भवन के बगल में ही इस भवन का निर्माण कराया जाएगा। पैरामेडिकल के कुल 5 विषयों के लिए कुल 110 सीट रखी गई हैं।-डॉ. वीके राव, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *