दवा लेने के लिए जा रहे थे पिता पुत्र।
आजमगढ़ शहर कोतवाली के करतालपुर बाइपास मार्ग पर कोलघाट के पास मंगलवार की दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई। वही पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
पवई थाना क्षेत्र के सुलेमापुर गांव निवासी 30 वर्षीय पीयूष मणि के पिता रामकरन रेलवे में डाक विभग से सेवा निवृत्त थे। रामकरन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, उनको डॉक्टर को दिखाने के लिए पीयूष बाइक से लेकर मंडलीय जिला अस्पताल जा रहे थे। शहर के करतालपुर बाइपास मार्ग पर कोलघाट के पास पहुंचने पर सामाने से आ रही रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को एंबुलेंस की सहायता से से मंडलीय जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने पीयूष को मृत घोषित कर दिया। वही रामकरन मणि की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की खबर से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
