आजमगढ़ कंधरापुर बाजार के पास सोमवार की रात में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर होने से पिकअप चालक की मौत हो गई और सहकर्मी घायल हो गया। घायल का मंडलीय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई।

तहबरपुर थाना क्षेत्र के लेड़ूआ गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू मौर्य हर्रा की चुंगी स्थित एक एजेंसी पर काम करता था। लगभग 5 वर्षों से एजेंसी की पिकअप चलाता था। उसके पिकअप पर जियनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर निवासी नागेंद्र यादव जो एजेंसी में असिस्टेंट के पद पर काम करते थे। सोमवार की रात में दोनो पिकअप से आटो पार्ट्स का सामान लेकर बस्ती जिला गए हुए थे। रात करीब 12 बजे दोनो पिकअप से लौट रहे थे। कंधरापुर बाजार के पास पिकअट गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिससे दोनो घायल हो गए, दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से से घायलो को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने सोनू मौर्य को मृत घोषित कर दिया। वही खलासी नागेंद्र यादव का इलाज चल रहा है। मृतक एक बेटा और एक बेटी के पिता थे। मौत की खबर से पत्नी पूनम सहित परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *