9वी स्टेट पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम जीते छः पदक
बरेली में 1और 2 फरवरी 2025 को आयोजित स्टेट पैरालंपिक प्रतियोगिता में जनपद के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक के साथ कुल छः मेडल जीते, इस बाबत जानकारी देते हुए जिला पैरालंपिक कमिटी के अध्यक्ष सौरभ राय ने बताया की सीमित संसाधनों के बावजूद आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने उक्त प्रतियोगिता में कुल छः मेडल हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है जो निम्न प्रकार से हैं-:
1.100 मी दौड़ पुरुष
अल्ताफ अहमद आजमगढ़ कांस्य पदक
2. लंबी कूद पुरुष
अल्ताफ अहमद स्वर्ण पदक
3.100 एवं 200 मीटर दौड़ महिला बिट्टू यादव आजमगढ़ कांस्य पदक
4. लंबी कूद बिट्टू यादव आजमगढ़ रजत पदक
5. जैवलिन थ्रो पुरुष
ओम प्रकाश चौहान स्वर्ण पदक
उक्त प्रतियोगिता में आजमगढ़ के सात पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था टीम का नेतृत्व अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी एवं जिला पैरालंपिक कमेटी के सचिव अजय कुमार मौर्य ने किया था। जबकि अपने खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाने के लिए अध्यक्ष सौरभ राय स्वयं मौजूद रहे।
आजमगढ़ जनपद के खिलाडियों के प्रदर्शन पर आजाद भगत सिंह अपर जिलाधिकारी आजाद भगत सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन जिला दिव्यांग जन अधिकारी शशांक सिंह जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक विजय शंकर यादव डॉ डीपी राय डॉक्टर अनूप यादव अध्यक्ष विजय बहादुर पाठक एमएलसी सचिव अजेंद्र राय उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष मनीष रतन अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव पुनीत राय प्रवीण कुमार राय सुनील दत्त विश्वकर्मा अजय प्रजापति रमाकांत वर्मा बालकिशुन चन्द्रजीत यादव मिथिलेश यादव आदि लोग मौजूद
